यूपी का रुतबा इससे भी बढ़ जाता है कि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष और सोनिया गांधी भी यूपी से ही हैं। उनके अलावा यूपी से सबसे ज्यादा पांच कांग्रेसी नेताओं को तरजीह मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के ठीक सात महीने बाद राहुल गांधी ने अपनी टीम की घोषणा की है। राहुल ने ज्यादातर प्रदेशों का प्रभार भी युवाओं को ही सौंपा। उन्होंने पार्टी के महासचिव पद से जनार्दन द्विवेदी को पहले ही हटा दिया था। उनकी जगह आए अशोक गहलौत ने ही सूची जारी की है।
राहुल की टीम में यूपी से दो अनुभवी तो दो युवा चेहरों की एंट्री हुई है। झारखण्ड के प्रभारी आरपीएन सिंह 15वीं लोकसभा में कुशीनगर से सांसद रह चुके हैं। वहीं यूपीए सरकार में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे। राहुल की टीम में अनुभवी पीएल पुनिया भी है। पुनिया 2009 में यूपी से लोकसभा पहुंचे और मौजूदा समय में राज्यसभा सद़स्य हैं और छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं। पुनिया उसी बाराबंकी से सांसद रहे जहां की सांसद रही वरिष्ठ कांग्रेसी मोहिसिना किदवई लम्बे समय तक कार्यसमिति की सदस्य रही हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।