महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों की हड़ताल जारी
(India) महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों द्वारा चल रही हड़ताल का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है और हड़ताल जारी रहने की स्थिति में दिक्कत बढ़ सकती है। आंदोलन को देखते हुए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से दूध मुंबई भेजा जा रहा है। गुरुवार से दूध किसान बाल-बच्चों और जानवरों को लेकर सड़क पर उतरेंगे और राज्य भर में चक्का जाम करेंगे। बुधवार को मुंबई की ओर गुजरात से लाखों लीटर दूध लेकर आ रही ट्रेनों को रोकने किसान नेता राजू शेट्टी डहाणू स्टेशन पहुंचे। इस बीच पुणे में दूध के टैंकर रोकने की कोशिश कर रहे स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। ये लोग पुणे के पास दूध ले जा रहे ट्रकों को रोक रहे थे। आंदोलन की अगुआई कर रहे सांसद और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी का कहना है, 'हम गोवा, कर्नाटक और केरल की तरह किसानों के लिए पांच रुपये की प्रत्यक्ष सब्सिडी की मांग कर रहे हैं।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।