अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गांधी बोलीं कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं
(DELHI, DELHI) लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर किए जाने के बाद सोनिया गांधी ने नंबर का गेम खेला है। सोनिया गांधी ने कहा है कि कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं हैं। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

महाजन ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले कम से कम छह सांसदों से नोटिस प्राप्त हुए हैं और वह इसे सदन में विचार हेतु रखने के लिए कर्तव्य बाध्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में शुक्रवार को और राज्यसभा में सोमवार को चर्चा होगी। प्रस्ताव के समर्थकों की गणना करने के बाद सुमित्रा महाजन ने कहा कि नोटिस को स्वीकार कर लिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।