ग्रेटर नोएडा हादसा नौवां शव बरामद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया कई लोग अभी भी फंसे
(GautamBuddhaNagar, GautamBuddhaNagar) भरभरा कर गिरीं दो बहुमंजिला इमारतों के मलबे से राहत एवं बचाव कर्मियों ने आज और एक शव बाहर निकाला। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह मलबा हटाने के दौरान और एक शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कल देर रात तक आठ शव निकाले गये थे। राहत कर्मियों ने अभी तक कुल नौ शव मलबे से निकाले हैं। अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। कुमार ने कहा कि मलबा पूरी तरह से हटाने में अभी और 20 घंटे का समय लग सकता है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान अंदर फंसे लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।