उत्तराखंड सूर्यधार के पास 250 मीटर गहरे खाई में गिरी बस 10 लोगों की मौत 9 घायल
(UTTARANCHAL, UTTARANCHAL) उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सूर्यधार के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस 250 मीटर गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं। बस भटवाड़ी से हरिद्वार जा रही थी जिसमें 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा चम्बा से 15 किलोमीटर आगे उत्तरकाशी मार्ग पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसडीएम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। घायलों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

हेलीकॉप्टर चंबा पुलिस लाइन में उतरेगा।राज्य सरकार के ने घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स पहुंचाने का निर्देश दिया है। इस घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।