एयरसेल-मैक्सिस केस CBI ने दायर की चिदंबरम उनके बेटे के खिलाफ चार्जशीट
(DELHI, DELHI) सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ गुरुवार को पूरक आरोप पत्र दायर किया है और उन्हें एयरसेल मैक्सिस सौदा मामले में आरोपी बनाया है। आरोप पत्र विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी की अदालत में दायर किया गया।

वह 31 जुलाई को आरोप पत्र पर विचार करेंगे। 3,500 करोड़ रुपये के एयरसेल- मैक्सिस सौदे और 305 करोड़ रुपये के आईएनएक्स मीडिया मामले में जांच एजेंसियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की भूमिका जांच कर रही थीं। यूपीए-1 सरकार में उनके वित्त रहते दोनों कंपनियों को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने मंजूरी दी थी जिसमें कथित अनियमितताओं का पता चला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।