राहुल गांधी का पीएम पर निशाना मोदी के न्यू इंडिया में मानवता की जगह नफरत का बोलबाला
(DELHI, DELHI) राजस्थान के अलवर में कथित गौरक्षकों द्वारा पिटाई में एक व्यक्ति की मौत की घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी के न्यू इंडिया में मानवता की जगह नफरत ने ले ली है। अलवर की घटना से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया अलवर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर घायल किए गए रकबर खान को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे लगा दिए। ऐसा क्यों

उन्होंने आगे लिखा कि यह मोदी का बर्बर न्यू इंडिया है जहां मानवता की जगह घृणा ने ली है और लोगों को कुचला जा रहा है और मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। खबर के मुताबिक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस ने तीन घंटे का समय लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।