राफेल डील पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस
(DELHI, DELHI) कांग्रेस लोकसभा में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि पार्टी अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी ये प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला नहीं कर पाई है। पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया से कहा था कि पार्टी का लोकसभा नेतृत्व पीएम मोदी और रक्षामंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने पर फैसला करेगा।

कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने फ्रांस के साथ राफेल डील पर संसद को गुमराह किया है। राफेल डील के तहत खरीदे जाने वाले एयरक्राफ्ट की कीमत को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद पैदा हुआ है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार एयरक्राफ्ट की कीमत बताए जबकि सरकार का कहना है कि यह एक गोपनीय डील है जिसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।