आप विधायक को कनाडा में नहीं मिली एंट्री एयरपोर्ट से ही लौटाया गया
(DELHI, DELHI) पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायकों को कनाडा में स्थानीय प्रशासन द्वारा बेरुखी झेलनी पड़ी है। दोनों विधायक पार्टी से जुड़े किसी काम से कनाडा गए हुए थे। लेकिन उन्हें कनाडा के एयरपोर्ट से ही भारत लौटा दिया गया।

रविवार को कनाडा के ओटावा हवाई अड्डे पहुंचे आप विधायक कुलतार सिंह संधवा और अमरजीत सिंह संदोआ को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों नेताओं से पूछताछ के बाद उन्हें वापस भारत भेज दिया गया था।

दोनों नेताओं को भारत वापस भेजने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधायक कुलतार को कनाडा हवाई अड्डे पर नहीं रोका गया था। लेकिन इस घटनाक्रम के बाद उन्होंने संदोआ के साथ ही भारत वापस लौटने का मन बना लिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।