मीडिया द्वारा इन सवारियों से बातचीत में खुलासा हुआ कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पता होता तो वे खुद ही इसकी अनुमति दे देते लेकिन इसके बार में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सवारियों की रिकॉर्डिंग और ड्राइवर को सस्पेंड करने का मुद्दा चर्चा मे तब आया जब मीडिया द्वारा ग्राहकों की प्राइवेसी पर सवाल पूछे गए। अमेरिका के मिजोरी राज्य में केवल व्यक्ति की मर्जी से ही वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। अमेरिका में कैलिफोर्निया फ्लोरिडा और इलिनॉय जैसे 11 राज्य हैं जहां वीडियो में मौजूद सभी लोगों की अनुमति जरूरी है।
उबर की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया कि वीडियो में कैद हुई फुटेज कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं है। साथ ही उबर की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि कंपनी ने उस ड्राइवर के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। उबर के हेल्पलाइन पेज के अनुसार उबर सुरक्षा कारणों के चलते अपने ड्राइवर्स को सवारियों के वीडियो बानाने की अनुमति देता है। लेकिन इसके लिए सवारी को इसकी जानकारी होनी चाहिेए और साथ ही उनकी अनुमति भी जरूरी है। इसके अलावा ड्राइवर को उस राज्य के कानूनों का भी पालन करना भी जरूरी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।