ग्रेटर नोएडा से दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार बम धमाके में शामिल होने का शक
(GautamBuddhaNagar, GautamBuddhaNagar) ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से पश्चिम बंगाल पुलिस और यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादियों को गिराफ्तार किया है। बंगाल पुलिस को बांग्लादेश में हुए एक बम विस्फोट में गिरफ्तार किए गए इन दोनों संदिग्ध आतंकियों के शामिल होने का शक है।

सूत्रों ने बताया कि बंगाल पुलिस दो दिन से खुफिया एजेंसियों की मदद से इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शाम तीन बजे लखनऊ में प्रेसवार्ता कर इनकी गिरफ्तारी पर विस्तार से जानकारी देंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।