मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र हुआ प्रदर्शन फूंकी गाड़ियां इंटरनेट बंद
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) मराठा संगठनों का आरक्षण के लिए किया जा रहा महाराष्ट्र बंद आंदोलन उग्र हो गया है। बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को औरंगाबाद के गंगापुर में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

इसके अलावा मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अपना सिर भी मुंडवाया। महाराष्ट्र में मराठा संगठनों ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कल एक व्यक्ति ने औरंगाबाद में नदी में कूद कर जान दे दी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।