(Mumbai, Mumbai)
महाराष्ट्र में मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से मराठा समुदाय के लोगों को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर बुलाए गए बंद की शुरुआत बुधवार को हिंसा और विरोध मार्च के साथ हुई । मोर्चा कार्यकर्ताओं की तरफ से कई जगहों पर निकाले गए मार्चे के चलते सड़क यातायात मुंबई, ठाणे, नवीं मुंबई और महाराष्ट्र के कई जगहों पर बुधवार की सुबह बंद रहे। हालांकि ट्रेन सेवा अपने नियमित समय से चल रही है और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर दिया गया है । करीब 40 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पर्सनल (आरपीपी) को दादर, सीएसएमटी और 20 को कुर्ला में तैनात किया गया है।
एक दिन पहले मराठा प्रदर्शनकारियों की तरफ से कई गई भारी हिंसा और आगजनी के बाद नवीं मुंबई में दुकानें बंद थीं और आटो रिक्शा सड़कों से नदारद थे। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों को इस बंद से अलग रखा गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।