पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस वाहन पर किए गए बम हमले में 28 की मौत
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान में प्रांतीय और संसदीय चुनाव को लेकर बुधवार को जारी मतदान के बीच कई जगहों पर हुई हिंसा में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक, अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के एनए-260 संसदीय क्षेत्र में पुलिस गाड़ी पर बम से किए गए हमले में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि खैबर पख्तूनख्वाह में मतदान केन्द्र के बाहर दो विरोधी पार्टी समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

खबरों में यह बताया गया कि सवाबी जिले के नवान कली बूथ पर मतदान शुरू होते ही अवामी नेशनल पार्टी समर्थकों के साथ टकराव के बाद पीटीटी कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि, दक्षिणी सिंध प्रांत का लरकाना जिसे भुट्टो परिवार का गढ़ माना जाता है वहां पर शाह महमूद स्कूल के पास एनए- 200 संसदीय क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

डीआईजी अकबर रियाज ने जियो न्यूज चैनल को बताया कि यह धमाका पीपीपी पार्टी कैम्प को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि इस हमले के बाद भी मतदान जारी रहा। कई इलाकों में विपक्षी पार्टी कार्यकर्ताओँ के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। चुनावी रैलियों के दौरान हुए कई हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 3,70,000 जवानों की तैनाती की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।