मॉब लिंचिंग पर बोले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हर समुदाय करे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) मॉब लिंचिग के मुद्दे पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही सभी समुदाय और धर्म के लोगों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। लोग महत्वपूर्ण हैं साथ ही गाय भी जरूरी है। दोनों का ही प्रकृति में अपना महत्व है। सभी की सुरक्षा जरूरी है।

इसके अलावा सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को तूल दिया जा रहा है। अगर मॉब लिंचिग की बात की जाए, तो 1984 के दंगे क्या थे? लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस की मंशा केवल इसको मुद्दा बनाना है। मैं समझता हूं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसा पहला मुख्यमंत्री हूं जिसने इतने कम समय में पूरे प्रदेश का सर्वे किया है और विकास कार्यो को आगे लेकर गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।