इमरान ने जीती पाक की बाजी  लेकिन सरकार बनाने के लिए गठबंधन की जरूरत
(International) पाकिस्तान में बुधवार को हुए चुनाव के बाद आधिकारिक तौर पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की जीत हो गई है लेकिन सरकार बनाने के लिए उन्हें गठबंधन की जरूरत पड़ेगी। काफी धीमी मतगणना के बाद पाकिस्तान के चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी नेशनल एसेंबली की 269 सीटों में से 109 सीटों पर शानदार जीत दर्ज है।

इस चुनाव में उनके विरोधी शाहबाज शरीफ के पाकिस्तान मुस्लिम लीन (नवाज) को 63 मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जेल जाने के बाद पार्टी को संभालनेवाले शाहबाज ने इसमें व्यापक फर्जीवाड़ा और धांधली का आरोप लगाकर चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया ।इससे पहले इमरान खान ने गुरुवार को अपनी जीत की घोषणा करते हुए फर्जीवाड़े के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में यह सबसे ज्यादा पारदर्शी चुनाव है।इस चुनाव में तीसरे स्थान पर बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी रही, जिसे 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि अभी 20 और सीटों पर मतगणना का काम चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।