नवाज शरीफ ने कहा चोरी का है ये जनादेश पाकिस्तान की राजनीति को करेगा दूषित
(International) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को चोरी का जनादेश करार देते हुए चेताया कि दागदार और संदिग्ध परिणाम का देश की राजनीति को दूषित कर देगा।डॉन अखबार की खबर के अनुसार अडियाला जेल में मिलने आने वालों से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन के पूर्व प्रमुख ने फैसलाबाद लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पीएमएल-एन के उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया है।लंदन में चार लक्जरी फ्लैट के मालिकाना हक के मामले में जेल में बंद शरीफ उनकी बेटी मरियम शरीफ और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर के लिए गुरुवार मुलाकात का दिन होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।