बेटे स्टालिन ने कहा करुणानिधि के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार बुखार हुआ कम
(DELHI, DELHI) डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष और 94 वर्षीय करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'उनका (करुणानिधि) बुखार और संक्रमण कम हो गया है। नेता और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं'

डीएमके अध्यक्ष करूणानिधि के यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। इस बीच उनके बेटे स्टालिन और अझागिरी रातभर उनके साथ रहे जबकि उनके गोपालपुरम निवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने बताया कि 94 वर्षीय करुणानिधि को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) है। उनका उनके गोपालपुराम स्थित घर पर ही इलाज चल रहा है।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेलवराज ने कहा कि उम्र से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण उन्हें बुखार भी हो गया है। उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।