महाराष्ट्र में 200 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 32 की मौत, बचाव कार्य जारी
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अंबेनाली घाट में बड़ा हादसा हुआ है। वहां पर पहाड़ से एक बस के गहरी खाई में गिरने के चलते करीब 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बस में चालीस से ज्यादा लोग सवार थे। ये सभी लोग डापोली स्थित बाला साहब सावंत कृषि विद्यापीठ के स्टाफ बताए जा रहे हैं।
अंबेनाली महाराष्ट्र से करीब 100 किलोमीटर दूर है। इस घटना के फौरन बाद राहत और बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) को मौके पर रवाना कर दिया गया है। राहत के लिए ट्रैकर की मदद ली जा रही है। पहाड़ की चढ़ाई में प्रशिक्षित लोगों की मदद ली जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।