(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार और पार्टी पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों पर बेहद तीखा हमला बोला है। पीएम ने 'सूट-बूटवाली सरकार' के आरोप पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा, 'ऐसे भी लोग हैं, जिनकी उद्योगपतियों के साथ तस्वीरें तो नहीं हैं, लेकिन ऐसा कोई उद्योगपति नहीं है, जिसके घर पर उन्होंने दंडवत न किया हो।' साथ ही पीएम ने पूर्व एसपी नेता अमर सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'अमर सिंह के पास सबकी हिस्ट्री है।' मोदी लखनऊ में दो दिन के दौरे पर हैं। फरवरी में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य को मिले निवेश से तैयार की गई योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे पीएम ने उद्योगपतियों के सम्मान को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा, 'हम उन लोगों में से नहीं हैं जो उद्योगपतियों के बगल में खड़े रहने से डरते हों। कुछ लोगों को आपने देखा होगा, उनकी किसी उद्योगपति के साथ तस्वीर नहीं पाएंगे लेकिन देश का एक भी उद्योगपति ऐसा नहीं होगा जिसके घर जाकर उन्होंने साष्टांग दंडवत न किया हो।' कार्यक्रम में मौजूद पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह की ओर मंच से ही इशारा करते हुए पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, 'अमर सिंह उनकी सारी हिस्ट्री निकाल देंगे।'
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।