महबूबा ने कहा कि बीजेपी के साथ सरकार बनाना उसके लिए जहर पीने जैसा था। उन्होंने कहा मुफ्ती साहब बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए दोबारा इसलिए तैयार हुए थे क्योंकि हमारा वाजपेयी जी की सरकार के वक्त अच्छा गठबंधन चला था। लेकिन इस वक्त यह काफी कठिन फैसला रहा। बीजेपी के साथ गठबंधन करना जैसे जहर पीना था। मैने 2 साल 2 महीने गठबंधन का खामियाजा भुगता है।
गौरतलब है कि घाटी में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की अगुवाई में पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन उनके निधन के बाद फिर से बीजपी-पीडीपी के गठबंधन में उनकी बेटी और पीडीपी चीफ महबूबा मुख्यमंत्री बनी। लेकिन राज्य में खराब हालात और अन्य आरोपों के बाद बीजेपी ने महबूबा सरकार से अपना समर्थन खींचते हुए वहां पर राज्यपाल शासन लगाने की मांग की। उसके बाद से दोनों दलों के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।