एनआरसी रिपोर्ट जारी होने के बाद आक्रामक हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे केन्द्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा और इसे एक षड्यंत्र करार दिया। हालांकि सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि एनआरसी का ड्राफ्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तैयार हुआ है, इसका सरकार से कोई संबंध नहीं है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस टीएमसी समेत कई पार्टियां इसके लिए मोदी सरकार को दोषी ठहरा रही हैं।
उधर, आज ममत बनर्जी एनआरसी मुद्दे को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगी। इससे पहले ममता आज वरिष्ठ वकील और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी के आवास पर यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से भी मुलाकात करेंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।