मानसून सत्र पर अवैध घुसपैठिए पर अमित शाह के बयान के बाद भारी हंगामा  राज्यसभा स्थगित
(DELHI, DELHI) मंगलवार का दिन लोकसभा के लिए बेहद हंगामेदार रहा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद राज्यसभा को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी की गई है और सभी राज्य सरकारें उनके आंकड़े दें ताकि उन्हें देश से बाहर निकाला जा सके। इसके लिए म्यांमार सरकार से बात की जाएगी।

उधर, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की पार्लियामेंट की लाइब्रेरी में बैठक हुई। इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्र राजनाथ सिंह समेत बडे़ नेताओं ने हिस्सा लिया और आगामी मुद्दों पर मंथन किया।

उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लोकसभा परिसर में टीडीपी और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। जबकि आरजेडी सांसद ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। जबकि टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद एन. शिवप्रसाद ने सत्यसाईं का वेश धारण किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।