शपथ ग्रहण समारोह में इमरान खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्योता दे सकते हैं
(International) पाकिस्तान के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रमुख इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इमरान (65) की अगुवाई वाली पीटीआई 25 जुलाई को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। लेकिन अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्याबल अब भी उसके पास नहीं है। पीटीआई प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि वह 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इमरान की पार्टी पीटीआई के एक नेता ने बताया कि तहरीक-ए-इंसाफ की कोर कमेटी मोदी सहित दक्षेस देशों के प्रमुखों को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है और इस पर जल्द ही फैसला लिए जाने की संभावना है। उन्होंने चुनावों में जीत पर इमरान को बधाई देने के लिए मोदी द्वारा किए गए फोन को स्वागत योग्य संकेत करार दिया ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया अध्याय शुरू किया जा सके। इमरान की पार्टी के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने भी शपथ-ग्रहण समारोह में मोदी को आमंत्रित करने की संभावना से इनकार नहीं किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।