राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर अमित शाह ने कहा किसी भी भारतीय का नाम नहीं कटेगा  विपक्ष गुमराह ना करे
(DELHI, DELHI) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामे के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। दरअसल राज्यसभा में जब अमित शाह ने इस मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो विपक्ष ने इतना हंगामा किया कि वह अपनी बात नहीं रख पाए और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसेक बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया। विपक्ष के हंगामे के चलते मैं अपनी बात तक नहीं रख पाया, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे सदन में बोलने तक नहीं दिया गया इसलिए मैं ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं।

शाह ने कहा कि कांग्रेस समेत जो भी पार्टियां एनआरसी के मुद्दे पर हंगामा कर रही हैं वो बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अपना स्टैंड क्लीयर करें। शाह ने आश्वासन दिया कि किसी भी भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा। विपक्ष इस मुद्दे पर बवाल खड़ करके सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है जब्कि एनआरसी की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।