बिहार बंद के दौरान पटना में झड़प जगह-जगह रोकीं ट्रेनें
(Patna, Patna) मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और महादलित उत्पीड़न के विरोध में राज्य के हर जिले में बंद समर्थकों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चूका है। बंद समर्थकों ने ट्रेनों के परिचालन को ठप कर दिया है। मधुबनी बालिका गृह की जांच जज की निगरानी में कराने की मांग हो रही है। साथ ही मुजफ्फरपुर घटना में शामिल मंत्री पति पर काईवाई और मंत्री के इस्तीफा की मांग की जा रही है। वाम के समर्थन में राजद हम काँग्रेस और स्वराज अभियान शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बंद समर्थक जगह-जगह सड़कों पर निकल गए हैं। नवादा में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उधर सिवान गोपालगंज और छपरा में भी माले कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं। राजद कार्यकर्ता किशनगंज में बस स्टैंड के समीप एनएच 31 को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंंदोलनकारियों ने मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में एनएच 107 मुख्य मार्ग पर बेंगापुल को जामकर प्रदर्शन किया। मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक को भी जाम कर प्रदर्शन किया गया। सुपौल में भी बंद के समर्थन में विपक्ष सड़क पर उतरा।

दरभंगा में दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को दड़िमा चौक पर जाम कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 57 को भी सिमरी थाना चौक पर बंद समर्थकों ने जाम रखा। मधुबनी में बिहार बंद आंदोलन के दौरान रहिका-मधुबनी रहिका-जयनगर रहिका-दरभंगा (एन एच 105) पर वाहनों की कतार लग गई। बंद समर्थकों ने सीतामढ़ी के मेहसौल चौक पर भी सड़क जाम किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।