आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर दोपहर को पुलिस के विशेष अभियान समूह ने कुपवाड़ा जिले में लोलाब के खुमरियाल जंगल में तलाश अभियान शुरू किया।
इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी । सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये।
सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गये हैं और आतंकवादियों के भागने के किसी प्रयास को विफल करने के लिए इलाके को सील कर दिया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।