राज्यसभा में राजनाथ सिंह बोले  NRC प्रक्रिया निष्पक्ष कुछ लोग पैदा कर रहे हैं भय का माहौल
(DELHI, DELHI) गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इन बातों को साफ खारिज कर दिया कि जो वास्तव में देश के नागरिक हैं उनके खिलाफ असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर मसौदे को लेकर कड़ा कदम उठाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक पार्टियों की तरफ इस मुद्दे पर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लगाए जा रहे आरोपों की कड़ी निंदा की।

राज्यसभा में बोलते हुए राजनाथ ने कहामैं दोबारा इस बात को कह रहा हूं कि किसी भी परिस्थिति में दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा। भय का माहौल पैदा करने की कोशिश निंदनीय है।एनआरसी का उद्देश्य बांग्लादेश और पड़ोसी क्षेत्रों से आए अवैध प्रवासियों का निकालना है। सोमवार को जारी किए गए दूसरे और अंतिम मसौदे में 2.89 करोड़ लोगों को इसमें शामिल किया गया जबकि 40.07 लाख लोगों को बाहर रखा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।