रियाद से मुंबई आ रहा था जेट एयरवेज का विमान उड़ान के वक्त रनवे से फिसला 150 यात्री बाल-बाल बचे
(DELHI, DELHI) रियाद से मुंबई आ रहा जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरते समय रनवे से उतर गया हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस विमान में करीब 150 लोग सवार थे। एयरलाइन ने एक ट्वीट में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। घटना की वास्तविक वजह जानने की लिए जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने बताया हमारा 9W523 विमान 142 अतिथियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ तीन अगस्त को रियाद से मुंबई जा रहा था। वह उड़ान नहीं भर सका और रियाद एयरपोर्ट पर रनवे से हट गया। हमारे सभी अतिथियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।