यूआईडीएआई ने कहा फोन में सेव हुए आधार हेल्पलाइन नंबर से हमारा कोई हाथ नहीं
(DELHI, DELHI) भारत में हजारों स्मार्टफोन यूजर्स शुक्रवार को जब उठे तो उन्होंने पाया कि उनके मोबाइल फोनबुक में यूआईडीएआई के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर अपने सेव हो गए। इस पर यूआईडीएआई ने कहा कि उन्होंने किसी भी फोन निर्माता कंपनी और सर्विस प्रोवाइडर को इसके लिए कभी भी नहीं कहा। यूआईडीएआई ने अभी इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। यूआईडीएआई ने अपने पुराने नंबर हेल्पलाइन नंबर (1800-300-1947) बदलकर 1947 कर दिया था। लोगों को मोबाइल में ये नंबर सेव दिख रहे हैं।

यूजर्स इसको लेकर टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कभी भी ये नंबर अपने मोबाइल में सेव नहीं किए। साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि उनहोंने यूआईडीएआई का ऐप भी डाउनलोड नहीं किया है। एक यूजर ने ट्वीट किया है 'यह कोई मजाक नहीं है। मैंने नंबर सेव नहीं किए। तुरंत अपना फोन चेक करें मुझे चिंता हो रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।