आतंकी साजिश नाकाम जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गिरफ्तार आठ हथगोले बरामद
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शीतकालीन राजधानी को धमाकों से दहलाने की आतंकवादी साजिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। आतंकी के पास से आठ हथगोले बरामद हुए है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात गांधी नगर इलाके में एक बस को रोका और कश्मीर के एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास आठ हथगोले थे।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतीपुरा निवासी अरफान वानी के रूप में हुई है। उसके पास से आठ हथगोले और 60 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। ऐसी खुफिया सूचना है कि लश्कर-ए-तैयबा जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीरी आतंकवादियों की 15 अगस्त को जम्मू तथा नई दिल्ली में आतंकवादी हमले करने की योजना है। इस सूचना के बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकवादी से उसकी योजना और शहर में और शहर से बाहर उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।