खेलमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा खेलों में सट्टा को कानूनी रूप देने की योजना नहीं
(DELHI, DELHI) सरकार की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हार जीत के लिये में लगने वाले सट्टा को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विधि आयोग ने सरकार को पांच जुलाई 2018 को पेश अपनी रिपोर्ट 'कानूनी रूपरेखा' भारत में क्रिकेट सहित अन्य खेलों में जुआ और खेल सट्टेबाजी में बताया कि वर्तमान परिदृष्य में भारत में सट्टेबाजी और जुआ को कानूनी रूप देना व्यावहारिक नहीं है।

राठौड़ ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि सट्टेबाजी और जुआ कानून व्यवस्था से जुड़ा मसला होने के कारण राज्य सूची का विषय है। इसलिए राज्य प्राधिकरण गैर कानूनी खेल के रूप में सक्रिय सट्टेबाजी मार्केट पर नियंत्रण के लिए उत्तरदायी हैं।

हाल में खबरें आई हैं आगरा के ताजगंज के पारसनाथ पंचवटी में रहने वाला श्याम बोहरा जेल से निकले की फिराक में है जिससे कि वह अपना सट्टा कारोबार फिर से बढ़ा सके। श्याम बोहरा इलाके में सट्टा किंग के नाम से मशहूर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।