डीएमके ने कोर्ट से कहा करूणानिधि का कहीं और अंतिम संस्कार करना नहीं हो सकता सम्मानजनक
(Chennai, Chennai) डीएमके की तरफ से तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का मरीना बीच पर अंतिम संस्कार को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई शुरू की। डीएमके की तरफ से यह मांग की गई है कि उन्हें अन्य बड़े क्षत्रप की तरह ही उन्हें भी वहां पर दफनाया जाए। जबकि राज्य सरकार ने कहा कि यह नीति का मुद्दा है और कोर्ट को नीति निर्धारण में दखल नहीं देना चाहिए।

डीएमके के वकील ने कोर्ट से कहा अन्ना जो को डीएमके के संस्थापक थे वह कहा करते थे कि करूणानिधि ही उनकी आत्मा और जीवन हैं। गांधी मंडपम के सामने करूणानिधि को दफनाना उनका सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं होगा।”

सत्ताधारी एआईएडीएमके की तरफ से इस मामले में हाईकोर्ट में काउंटर एफिडेविट दायर की गई है। करूणानिधि को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने से इनकार पर मद्रास हाईकोर्ट में पेटिशनर ट्रैफिक के वकील रामास्वामी ने कहा- करूणानिधि को अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने से हमें ऐतराज नहीं। एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा- केस वापल लें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।