एम. करुणानिधि को दफनाने की तैयारियों के बीच भगदड़ 2 की मौत 25 घायल
(Chennai, Chennai) डीएमके चीफ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने मंगलवार की शाम को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 94 साल के थे। अस्पताल ने कहा कि उन्हें बेहतर उपचार देकर बचाने के काफी प्रयासों को बावजूद उनका शाम के 6 बजकर 10 मिनट पर निधन हो गया। करूणानिधि का वहां पर पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था। अस्पताल की तरफ से सोमवार की शाम को यह कहा गया है कि उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है।

उधर बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट ने करुणानिधि को मरीना बीच में दफनाने को लेकर डीएमके की याचिका पर सुनवाई की। राज्य सरकार के विरोध के चलते मद्रास हाईकोर्ट ने सत्ताधारी एआईएडीएमके से कहा कि वह काउंटर याचिका दायर करें। उसके बाद कोर्ट ने डीएमके से कहा कि वे करुणानिधि को मरीना बीच पर दफना सकते हैं।सैकड़ों की तादाद में डीएमके समर्थक अस्पताल के बाहर जमें हुए थे। उसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल लेकर जाया गया है। वहां पर लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।