सरकार ने SC से कहा-पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों को नहीं कर सकते रिहा
(DELHI, DELHI) तमिलनाडु में बंद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को नहीं छोड़ा जा सकता है। यह बात आज केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही। सरकार ने जोर देकर कहा कि यह केस देश के पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है।

शीर्ष अदालत ने यह कहा गया है कि इस केस की जांच कर रही केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने सातों दोषियों को रिहा करने का विरोध किया था। केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत ने कहा कि तमिलनाडु सरकार को अपने इस फैसले के बारे में 18 अप्रैल को ही सूचित कर दिया गया था।

सातों दोषी पिछले 27 साल से जेल की सजा काट रहे हैं। इससे पहले शीर्ष अदालत ने केन्द्र से कहा था कि वह तमिलनाडु सरकार की तरफ से दोषियों की रिहाई की अपील पर अपना फैसला बताए। सर्वोच्च अदालत की संवैधानिक पीठ के जजों ने 2015 में कहा था कि दोषियों को बिना केन्द्र सरकार की सहमति के रिहा नहीं किया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।