पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक
(India) पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल चटर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। किडनी की बीमारी से पीड़ित सोमनाथ चटर्जी को बीते 10 अगस्त को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 28 जून को तबीयत बिगड़ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर 10 अगस्त को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।