सात राज्यों में बाढ़-भूस्खलन से आफत उफान पर नदियां 16 की मौत
(Lucknow, Lucknow) देश के सात राज्यों में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है। उत्तर प्रदेश हिमाचल और उत्तराखंड़ में बाढ़ और भूस्खलन के कारण बीते 24 घंटों के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कई स्थानों पर भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं जिसके चलते नदी किनारे और आसपास बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

कई स्थानों पर संपर्क मार्गों के बह जाने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में वर्षा से जुड़े हादसों में बीते 24 घंटे के दौरान नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि छह अन्य जख्मी हुए हैं। राहत आयुक्त संजय कुमार ने जानकारी दी कि बस्ती में तीन सीतापुर और कन्नौज में दो-दो तथा सोनभद्र ओर बिजनौर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। सहारनपुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नागादेव समेत कई नदियां उफान पर हैं। तहसील सदर के दतौली मुगल अल्हेडी बेहडा संदल सिंह का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया है और नदी किनारे बसे कई गांव बाढ़ की जद में हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।