प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक डॉक्टरों से पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंसे। एम्स सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटे से ही पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत नाजुक चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने प्रधानमंत्री से मुलाकत में वाजपेयी की तबीयत की जानकारी दी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।