पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति में कोई सुधार नहीं दोबारा एम्स पहुंचे पीएम
(DELHI, DELHI) राजधानी दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति पिछले 24 घंटे में काफी बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बुधवार की शाम को एम्स की तरफ से जारी बयान में ऐसा बताया गया। बुधवार से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने एम्स जाकर उनका हालचाल जाना। उधर उनकी सलामती के लिए देशभर में दुआएं की जा रही है।


पिछले करीब 9 हफ्तों से वाजपेयी का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में इलाज चल रहा है। उनको किडनी में इन्फैक्शन चेस्ट कंजेशन यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन और यूरिन में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक डॉक्टरों से पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।