(India)
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। वहीं आज भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन को हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। इतना ही नहीं भूटान के राजा ने भी दिल्ली पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजिल दी है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दीन दयाल उपाध्याय स्थित बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। वहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चार बजे नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।