(India)
अटल आज अनंत सफर पर निकल चुके हैं। वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वाजपेयी को बेटी नमिता ने मुखाग्नि दी। अटल बिहारी वाजपेयी के शरीर से लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया। स्मृति स्थल पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद पीएम मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।