पीएम मोदी तिरूवनंतपुरम से सुबह कोच्चि पहुंचे थे। कोच्चि में सुबह भारी बारिश हुई जबकि एक शताब्दी में सबसे आपदा की घड़ी से जूझ रहे केरल के कई राज्यों में स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। अब तक कुल मरनेवालों में ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले सिर्फ दो दिनों के भीतर ही 150 लोग मारे गए हैं। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने लगातार बारिश भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण बनी स्थिति का काफी भयावह करार दिया है।
बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जोर शोर से राहत और बचाव का काम चल रहा है। राज्य के मंत्री सा रा महेश ने बताया कि शाम तक राहत और बचाव का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री आज बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। उधर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कैम्प बनाए गए हैं। उन राहत कैम्पों में खान पानी डॉक्टर्स और अन्य सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।