राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रिय प्रधानमंत्री कृपया बिना विलंब किये केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। हमारे करोड़ों लोगों का जीवन जीविका और भविष्य दाव पर है। राहुल गांधी ने कल राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ें।
केरल में बाढ़ की स्थिति को लेकर 16 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और राज्य के लिए विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया। उन्होंने केरल को 500 करोड़ रुपये की मदद का एलान भी किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।