हरिद्वार में गंगा में लीन हुईं अटल की अस्थियां, हजारों लोग रहे मौजूद
(India) देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां रविवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इससे पहले सुबह दिल्ली से अस्थि कलश पहुंचने पर भल्ला कॉलेज ग्राउंड से हर की पौड़ी तक दो किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस अस्थि कलश यात्रा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग शामिल थे।

हर की पौड़ी पर मंच भी तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के बाद में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर सकते हैं। दिल्ली स्थित स्मृति स्थल से अस्थियां ले ली गई हैं जिन्हें तीन अलग-अलग कलश में रखा गया था। वाजपेयी की अस्थियां देशभर में करीब 100 नदियों में विसर्जित की जाएंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।