अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब 'कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये।
स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से 16 लोग बीमार हो गये। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, धुंआ भवन की सीढ़ियों पर फैल गया। एहतियात के तौर पर लिफ्ट का प्रयोग नहीं किया गया। भवन के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग ने विशेष सीढ़ियों का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि दस दमकल गाड़ियां पानी के चार टैंकर मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।