मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 7 दिन की 'गौरव यात्रा' पर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
(DELHI, DELHI) भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त के बीच हुई गौरव यात्रा के दौरान एक करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किए। इस दौरान उदयपुर डिवीजन के 23 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। 6 अगस्त को एक वकील की तरफ से दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई में भगवा पार्टी ने राजस्थान हाईकोर्ट को खर्च का यह ब्यौरा दिया।

याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से बीजेपी की राज्य ईकाई को 10 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया था। याचिका दायर कर यह आरोप लगाया गया था कि राजे की यात्रा में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंडल लाल सैनी से यह कहा था कि वह पार्टी की तरफ से किए गए खर्च को लेकर हलफनामा दायर करें।

बीजेपी ने मुख्यमंत्री के रथ की ब्रांडिंग के ऊपर 1.75 लाख रुपये खर्च किए जो एलिवेटर और सनरूफ से लैस था। ताकि, राजे बस की छत के जरिए भी जनता को संबोधित कर पाएं। पार्टी ने बताया कि 1.40 लाख रुपये पेट्रोल-डीजल और खाने पर इन सात दिनों में खर्च किए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।