तीन महीने की छुट्टी के बाद आज से अरुण जेटली एक बार फिर वित्त मंत्रालय की कमान संभालेंगे
(India) तीन महीनों के स्वास्थ्य अवकाश के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली आज से एक बार फिर केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्हें फाइनेंस और कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपने के निर्देश दिए। जेटली गुरुवार को कार्यभार संभाल सकते हैं।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जेटली तीन महीने से घर से ही काम कर रहे थे। मई में सर्जरी होने के तीन हफ्ते बाद उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी दी गई थी। जेटली की अनुपस्थिति में रेल मंत्री पीयूष गोयल को दोनों मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पीयूष गोयल के प्रभार संभालने से पहलेजीएसटी काउंसिल की बैठकों में जेटली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होते रहे। जेटली 9 अगस्त को संसद भी पहुंचे थे। उस दिन उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव के लिए वोटिंग में हिस्सा लिया था। गोयल के पास अभी रेलवे और कोयला मंत्रालय का प्रभार है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।