पहली बार अंतरिक्ष में खेला गया टेनिस, एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस स्टेशन से की यूएस ओपन की शुरुआत
(India) अमेरिका के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में पहली बार टेनिस खेला गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूएस टेनिस एसोसिएशन ने अमेरिकी ओपन चैंपियनशिप के चलते ये आयोजन किया था। कमांडर एंड्रयू फ्यूसटल, यूरोपियन स्पेस एजेंसी के तीन फ्लाइट इंंजीनियरों और नासा के दो एस्ट्रोनॉट्स ने इसमें हिस्सा लिया। स्पेस स्टेशन में गुरुत्वाकर्षण कम होने के चलते टेनिस बॉल नहीं उछली।
मैच दिखाया भी गया। स्पेस में खेले गए इस टेनिस के मैच का प्रसारण एक ग्लोब जैसे बनाए गए स्कल्पचर पर किया गया। ये स्कल्पचर न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर के बाहर लगाया गया था। मैच के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।