(India)
ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने इतिहास रचा दिया है। वह एशियन गेम्स के बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 2-1 से हराया। भारतीय स्टार शटलर ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया, जबकि दूसरे गेम में उन्हें 15-21 से हार मिली। तीसरे गेम में सिंधु ने वापसी करते हुए 21-10 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।