डीएमके अध्यक्ष जनरल काउंसिल की बैठक में एम.के स्टालिन चुने गए
(DELHI, DELHI) एम.के.स्टालिन को मंगलवार को पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में निर्विरोध द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) का अध्यक्ष चुना गया। स्टालिन द्रमुक के दूसरे अध्यक्ष हैं। यह पद उनके पिता व पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एम.करुणानिधि के निधन से खाली हुआ था। उनके दिवंगत पिता एम.करुणानिधि पार्टी के अध्यक्ष के पद पर 49 सालों तक बने रहे। करुणानिधि का 7 अगस्त 2018 के निधन हो गया था।

जबकि, दुरई मुरुगन को डीएमके के कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। बैठक में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट के लिए मौन रखा गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।